अजमेर दरगाह पर याचिका के बाद बेहोश हुए पूर्व सीएम?:सोशल मीडिया का यह दावा कितना सच, पढ़िए भास्कर की पड़ताल

हजरत ख्वाजा गरीब नवाज सिर्फ हिन्द के ही राजा नहीं पूरी एशिया के राजा हैं…. अभी तो शुरुआत है आगे आगे देखो… इस कैप्शन के साथ एक वीडियो अटैच कर शेयर किया जा रहा है। दावा है कि अजमेर दरगाह पर याचिका दायर करने वालों के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं। पूरे मामले का सच जानने की कोशिश की और दैनिक भास्कर ने वीडियो को रिवर्स सर्च करके देखा तो जो सच था वो चौंकाने वाला था। अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर सुनवाई 20 तारीख को है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो पोस्ट कर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पढ़िए सोशल मीडिया पर आ रही ऐसी पोस्ट का सच पहले पढ़िए क्या है पूरा मामला? 27 नवंबर को अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका अजमेर सिविल कोर्ट ने स्वीकार कर ली थी। अदालत ने इसे सुनने योग्य माना और 20 दिसंबर को सुनवाई की तारीख दी है। दरगाह में मंदिर होने का दावा हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से पेश किया गया। मामले को लेकर सिविल कोर्ट ने अल्पसंख्यक मंत्रालय, दरगाह कमेटी अजमेर और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) को नोटिस भेजा था। याचिका में रिटायर्ड जज हरबिलास सारदा की 1911 में लिखी किताब अजमेर: हिस्टॉरिकल एंड डिस्क्रिप्टिव का हवाला देते हुए दरगाह के निर्माण में मंदिर का मलबा होने का दावा किया गया है। साथ ही गर्भगृह और परिसर में एक जैन मंदिर होने की बात कही गई है। गुजरात के पूर्व सीएम का वीडियो दैनिक भास्कर ने जब इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए रिवर्स सर्च किया। गूगल पर दैनिक भास्कर की ही 4 साल पुरानी एक खबर मिली। यह बेहोश होने का वीडियो गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का है। वह वडोदरा में चुनावी सभा में भाषण देते वक्त बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उनका टेस्ट कराया जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रूपाणी के गिरने के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। रुपाणी को स्टेज पर ही फर्स्ट एड भी दिया गया। बाद में उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद रवाना कर दिया था। रूपाणी उस वक्त राज्य में निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सभाओं में शामिल हो रहे थे। 14 फरवरी 2021 का है वीडियो वडोदरा के निजामपुरा में रूपाणी की दिन की तीसरी रैली थी। वह तरसाली और करेलीबाग में चुनावी सभा करने के बाद निजामपुरा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर सभा का वीडियो शेयर किया गया है। इसके आखिरी हिस्से में रूपाणी को गिरते देखा जा सकता है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें फोन कर उनकी सेहत की जानकारी ली थी। दैनिक भास्कर में यह सोशल मीडिया पर किया गया यह दावा भी झूठा निकला। फैक्ट चेक से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. अजमेर दरगाह की याचिका लगाने वाले के बेटे को कैंसर?:सोशल मीडिया पर किए दावे में कितना सच; पढ़िए भास्कर की पड़ताल हुजूर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर सर्वे याचिका लगाने वाले के बेटे को हुआ कैंसर नतीजे आना शुरू हो गए… सोशल मीडिया पर अजमेर दरगाह पर लगी याचिका के मामले में सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट शेयर की जा रही है। इसमें बताया जा रहा है कि याचिका लगाने वाले विष्णु गुप्ता के बेटे को कैंसर हो गया है। मामले को लेकर सच जानने के लिए दैनिक भास्कर ने याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता से बात की। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *