उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में सरोत्रा रोड-इकबालगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 829 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस तकनीकी कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेल सेवाएं रेगुलेट रहेंगी। गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 25 फरवरी से 28 फरवरी तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह आबूरोड स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट की जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09084, भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा 27 फरवरी को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, आबूरोड स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 04827 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 28 फरवरी को भगत की कोठी से चलेगी, वह भी आबूरोड स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट की जाएगी।


