अजमेर में आज 6 घंटे तक होगी लाइट गुल:अजमेर-ब्यावर सहित जिले भर में कल से दो दिन तक प्रभावित रहेगी वाटर सप्लाई

अजमेर में बिजली वितरण का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। आज कई क्षेत्रों में 6 घंटे तक पावर कट होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 से 3 बजे के बीच बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार बीसलपुर पेयजल योजना के पम्प हाउस के रखरखाव और पाइप लाइन लीकेज को सही करने के लिए जल संसाधन विभाग आज मंगलवार रात 12 बजे से 11 फरवरी 2026 को रात 12:00 बजे तक 24 घण्टे का शटडाउन लेगा। ऐसे में अजमेर ब्यावर सहित जिले भर में जल सप्लाई प्रभावित रहेगी। आज यहां बंद रहेगी बिजली 24 घंटे का शटडाउन, प्रभावित रहेगी जलापूर्ति जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विनोद यादव ने बताया- बीसलपुर अजमेर पुष्कर पेयजल परियोजना के अन्तर्गत 10 फरवरी 2026 मंगलवार को रात्रि 12 बजे से 11 फरवरी 2026 रात्रि 12:00 बजे तक 24 घण्टे का शटडाउन लिया जाना प्रस्तावित है। शटडाउन के अन्तर्गत थडोली, केकडी व नसीराबाद पम्प हाउसों पर आवश्यक रख-रखाव संबंधित कार्य, एवं द्वितीय फेज में डाली गई केकडी से गोयला तक 1600/1500 एमएम एमएस पाइप लाइन में विभिन्न स्थानों पर वेल्डिंग लीकेजों को दुरस्त करने के कार्य किए जाएंगे। डिस्कॉम द्वारा केकडी व नसीराबाद पम्प हाउसों पर FBTS कार्य के अन्तर्गत कनेक्शन करने का कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है। इस शटडाउन के कारण अजमेर, ब्यावर, किशनगढ, नसीराबाद, पुष्कर, केकडी एवं सरवाड़ के शहरी क्षेत्रों एवं नसीराबाद, पीसांगन एवं गोयला पम्प हाउसों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की 11 फरवरी 2026 को पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। 12 फरवरी 2026 की प्रातःकालीन पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *