अजमेर में कल कक्षा 1 से 8 तक की छुट्टी:बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

अजमेर जिला कलेक्टर ने बुधवार को अवकाश जारी किया है। शीत लहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की है। आदेश गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा। मंगलवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु की ओर से जिले में शीत लहर शुरू होने व इसके असर के कारण तापमान में गिरावट एवं बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए बुधवार 8 जनवरी को जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ के मध्य नजर विद्यालय में अवकाश घोषित किया जाना अति आवश्यक है। हल्का कोहरा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 जनवरी तक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव नजर आएगा। मावठ के आसार कम हैं, लेकिन हल्के बादल छाएंगे, हल्का कोहरा, ठंडी हवाओं के साथ ओस गिरना जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *