अजमेर में कारोबारी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार:ट्रेलर में सोते वक्त पकड़ा, दोस्त के साथ मिलकर की प्लानिंग; तेजाब से चेहरा जलाया था

अजमेर में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या के मामले में कृष्णगंज थाना पुलिस ने फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कारोबारी के दोस्त के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी। बाद में चार अन्य और साथियों को बुलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी को जिला राजसमंद में एक ट्रेलर में सोते हुए पकड़ा है। जिससे पुलिस मामले में पूछताछ में जुटी है। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कृष्णगंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि प्रॉपर्टी के विवाद में प्रॉपर्टी कारोबारी लेखराज रेगर का मर्डर किया गया था। मामले में पांच आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। एक अन्य आरोपी फरार चल रहा था। इसे लेकर टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम की ओर से लगातार अलग-अलग जगह पर दबिश दी जा रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर टीम जिला राजसमंद पहुचीं और एक ट्रेलर में सोते हुए फरार आरोपी मांगलियावास निवासी हरदीप सिंह रावत (37) पुत्र पांचू सिंह को गिरफ्तार किया। जिस मामले में पूछताछ जारी है। कार्रवाई में विशेष योगदान हेड कॉन्स्टेबल धर्मराज कर रहा है। यह खबर भी पढ़ें…. अजमेर में कारोबारी का किडनैप कर हत्या,तेजाब से चेहरा जलाया:नमक डालकर शव को जमीन में दबाया, प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद, 5 गिरफ्तार अजमेर में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कारोबारी के दोस्त ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए 6 फीट गड्‌ढा खोदा, चेहरे पर तेजाब डाला और 5 नमक से भरे कट्टे डाल दिए। मामला क्रिश्चियन थाना इलाके का है। ( पढ़े पूरी खबर )

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *