अजमेर में किसान सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री:एक लाख से ज्यादा किसानों को 702 करोड़ का लाभांश बांटा, कईं मंत्री हुए शामिल

‘हर घर खुशहाली’ यानी खेती और पशुपालन से जुड़े 1.13 लाख लोगों में 4 विभागों की योजनाओं के लाभांश वितरण की शुरुआत आज अजमेर से हो रही है। यहां कायड़ विश्राम स्थली में किसान सम्मेलन में सीएम भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्री पहुंचें। सीएम ने यहां लगाई गई प्रदशनी का अवलोकन किया और कृषि उत्पाद, संयत्रों व मशीनों के बारे में जानकारी ली। यहां रिमोट का बटन दबाकर एक लाख से ज्यादा किसानों को 702 करोड़ के लाभांश का वितरण किया। बाद में अजमेर के बहादुरसिंह को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। 20 हजार गोपालकों को क्रेडिट कार्ड वितरण किया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित डिप्टी सीएम दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मंत्री सुरेश रावत, किसान आयोग के प्रदेशाध्यक्ष सी आर चौधरी, विधायक व पूर्व मंत्री अनिता भदेल,धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के चेयरमेन ओंकारसिंह लखावत, देवनारायण बोर्ड के चेयरमेन ओमप्रकाश भडाणा, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, शहर जिला ध्यक्ष रमेश सोनी, देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा मंचासीन है। मुख्यमंत्री किसानों से संवाद करेंगे। लाभांश का वितरण करेंगे। किसानों को ये लाभांश सीधा उनके खातों में भेजा जाएगा। सम्मेलन में अजमेर संभाग के 10 हजार किसान, पशुपालक तथा कोऑपरेटिव के लाभार्थी शामिल होंगे। राज्य के अन्य जिलों के लाभार्थी कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे। सम्मेलन में सहकारिता, कृषि, पशुपालन, गोपालन एवं राजस्व विभाग की योजनाओं के माध्यम से 1 लाख 13 हजार 700 लाभार्थियों को 504 करोड़ का लाभांश बांटा जाएगा। इसमें 65 हजार लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें सीएम किसान सम्मान निधि के तहत दूसरी किस्त का वितरण किया जाएगा। विभागों की विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना तथा ऊंट संरक्षण एवं विकास मिशन का उ‌द्घाटन होगा। अग्निस्टैक की फार्मर्स रजिस्ट्री योजना के माध्यम से किसानों का पंजीकरण शुरू होगा। विभागों की उपलब्धियों की फिल्म दिखाई जाएगी। जानिए, किस विभाग की ओर से कितने किसानों को कितना लाभांश बांटा जाएगा सम्मान निधिः प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *