अजमेर में कुत्ते पर लेपर्ड का हमला, जान गई:पगमार्क दिखे, वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए; ग्रामीणों में डर

अजमेर में कुत्ते पर लेपर्ड ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी जान चली गई। लेपर्ड के पगमार्क भी मिले है, जिसके बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। सूचना पर वन विभाग सर्च अभियान में जुट गया है। मामला मांगलियावास के पास मोरमगरी गांव सोमवार सुबह का है। लेपर्ड के पगमार्क भी मिले है। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को अलर्ट रहने और बच्चों को बाहर ना निकलने की अपील की गई है। लेपर्ड के पगमार्क मिले, ग्रामीणों में दहशत ग्राम पंचायत बिठूर के सरपंच प्रतिनिधि शमीम ने बताया कि 20 फरवरी को भीमपुरा में लेपर्ड देख गया। जिसके बाद लेपर्ड ने आज सुबह भी मोरमगरी में कुत्ते का शिकार किया था और उसके पैर के निशान भी मिले। वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद फोरेस्टर कुलदीप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तीन दिन पहले भी भीमपुरा में दिखा था लेपर्ड इस संबंध में बात करने पर रेंजर मुकेश मीणा ने बताया-कि मोरमगरी में जहां कुत्ते का शिकार किया गया, वहां पिंजरा लगा रहे हैं। तीन दिन पहले भीमपुरा में भी लेपर्ड दिखने के बाद वहां पर पिंजरा लगा दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है और वन विभाग की टीम का लेपर्ट की तलाश में लगातार प्रयास जारी है। लेपर्ड से संबंधित ये खबरें भी पढें… लेपर्ड ने बच्चे और बुजुर्ग पर मारा झपट्टा,VIDEO:लाठी लेकर भागे ग्रामीण, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान; ड्रोन सर्वे जारी अजमेर जिले के नसीराबाद वन रेंज के भीमपुरा गांव में लेपर्ड की दहशत अब भी बनी हुई है। वन विभाग की अजमेर, पुष्कर और नसीराबाद टीम ने आज सुबह से गांव के खेतों को चारों तरफ से घेरा हुआ है। टीम ड्रोन से भी सर्वे कर रही है ताकि लेपर्ड की लोकेशन का पता लगाया जा सकें। लेपर्ड ने शुक्रवार सुबह एक नाबालिग और शाम को एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। हमले का वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *