अजमेर में घर से लापता हुई 15 साल की नाबालिग:पिता को मिला नोट, लिखा था- मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना

अजमेर में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। घर पर पिता को एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। मां ने अलवर गेट थाने में मामला दर्ज कराया है। मां ने रिपोर्ट में बताया- मैं अपने ससुर के साथ बाहर गई थी। घर पर पन्द्रह साल की बेटी थी। शाम को पति ने फोन कर बताया कि बेटी घर पर नहीं है और एक नोट छोड़ कर गई है, जिसमें लिखा है कि मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। अत: उसकी तलाश की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। —- अजमेर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… अजमेर में 8 साल की मासूम से रेप:टॉफी दिलाने के बहाने छत पर ले गया पड़ोसी; पीड़ित बच्ची ने रोते हुए मां को बताया अजमेर में उत्तर प्रदेश की रहने वाली 8 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने छत पर ले गया। आरोपी ने पहले मासूम से अश्लील हरकत की और उसके बाद रेप किया। वारदात के बाद मासूम वहां से रोते हुए आई और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित बच्ची की मां ने इसकी शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *