अजमेर में छात्रा की इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई:आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया पोस्ट, पिता ने एसपी को दी शिकायत

अजमेर में एक छात्रा की इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को उसके फॉलोअर्स की ओर से इसकी जानकारी दी गई। छात्रा की ओर से मामले की जानकारी अपने परिवार को दी गई। मामले में पीड़ित पिता ने एसपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार एक पिता ने शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि बेटी के फॉलोअर्स ने उसे फोन कर सूचना दी की उसका वीडियो एडिट कर किसी व्यक्ति ने स्टोरी पर लगा रखा है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बेटी के फॉलोअर्स को पूरा वीडियो भेजना का मैसेज किया जा रहा है। पिता ने बताया कि आरोपी के द्वारा उसकी बेटी की फेक आईडी बनाकर बेटी को बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाकर वीडियो वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने से जगह-जगह पर बच्ची की बदनामी हो रही है। जिससे वह डिप्रेशन में है। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *