अजमेर में जूस पिलाकर युवती से रेप:अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, प्रेग्नेंट कर करवाया अबॉर्शन

अजमेर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक पर प्रेम संबंध के लिए दबाव बनाकर जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर शादी का झांसा देते हुए अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रेप कर प्रेग्नेंट किया। पीड़िता का अबॉर्शन भी करवा दिया। जेवरात भी हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर मांगलियावास थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीछा करते हुए हॉस्पिटल पहुंच गया आरोपी मांगलियावास थाना पुलिस के अनुसार एक पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें उसने बताया कि 2018 में एक व्यक्ति उसे प्रेम संबंध पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। इसके बाद बीमार हुई तो आरोपी पीछा करते हुए उसके साथ अस्पताल पहुंच गया। वहां डॉक्टर से जान पहचान होने का झांसा देकर उसे विश्वास में लिया। दुकान पर ले जाकर जूस पिलाया। जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ रेप किया। शादी करने का झांसा दिया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके बाद आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। शादी करने का झांसा दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी लगातार उसे दिए गए। आरोपी के द्वारा उसके गहने और नगदी तक हड़प ली गई। इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ना आरोप लगाया कि जब प्रेग्नेंट हुई तो उसे दवाइयां देकर अबॉर्शन करवा दिया। आरोपी आभूषण अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की लगातार धमकियां दे रहा है। मांगलियावास थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *