अजमेर में सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है। तेज ठंड के इस दौर में पिछले 4 दिन से पारा लगातार कम होता दिखाई दे रहा है। सोमवार सुबह भी ठंड के कारण गाड़ियों व खेतों पर बर्फ जमी हुई देखी गई। रविवार रात पर 5.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि 16 व 17 दिसंबर को सर्दी से मामूली राहत का अनुमान है। लेकिन यदि कोहरा, ओस और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा तो तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता है। 17 दिसंबर के बाद सीवियर शीतलहर का अनुमान है। पिछले 10 साल आंकड़ा देखें तो 6 बार यानी 2015, 2017, 2018, 2019, 2020 व 2021 में दिसंबर के पहले पखवाड़े में 5 से 7 दिन पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। इस बार तेज सर्दी के दिनों में बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में कोई खास ठंड नहीं पड़ी। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने तेजी आने लगी है। दिसंबर: 10 साल से सबसे कम पारा वर्ष तापमान 2014 6.4° 2015 4.7° 2016 8° 2017 7.3° 2018 4° 2019 3.1° 2020 4° 2021 3.1° 2022 6.9° 2023 9.2°