अजमेर में डॉग बाइट से महिला की मौत:एक महीने पहले कुत्ते ने काटा था, कल अचानक तबियत बिगड़ी

अजमेर में महिला के डॉग बाइट से मौत का मामला सामने आया है। महिला कि बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया। ग्रामीणों की ओर से परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। गुरुवार सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत गई। परिजनों के अनुसार करीब 1 महीने पहले महिला के हाथ पर कुत्ते ने काट लिया। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उसे इलाज नहीं मिल पाया था। बुधवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा कर मामले की सूचना आदर्श नगर थाना पुलिस को दी गई है। मृतका के भांजे दिलावर सिंह ने बताया कि उसके रिश्ते में मामी मैना देवी(44) पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह सेंद्रिय गांव में रहती थी। पति लक्ष्मण सिंह की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। मैना देवी मानसिक रूप से बीमार थी। मैना देवी को एक महीने पहले गांव में घूमते वक्त कुत्ते ने काट लिया था। ग्रामीणों के द्वारा इलाज कराने के कई प्रयास किए गए लेकिन उसे इलाज नहीं मिल पाया था। दो बार हुई थी शादी परिजनों के अनुसार मैना देवी की दो शादी हुई थी। पहली शादी में पति से गृह क्लेश के चलते डायवोर्स हो गया था। 2019 में दूसरी बार लक्ष्मण सिंह से कोर्ट मैरिज हुई थी। लेकिन कोरोना के दौरान लक्ष्मण की मौत हो गई। वह अकेली ही गांव में रहती थी। माता-पिता अजमेर के वैशाली नगर में रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *