अजमेर के नाका मदार नेहरू नगर क्षेत्र में बुधवार रात को एक बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक राजा कोठी स्कूल के सामने गुलाबबाड़ी निवासी मोहित श्रीवास्तव (19) है। रात करीब 10 बजे वह और उसका एक दोस्त बाइक पर जा रहे थे। जबकि एक अन्य युवक एक्टिवा पर सवार था। दोनों तेज स्पीड में थे, जो नाका मदार नेहरू नगर क्षेत्र में भैरू मंदिर के निकट आपस में टकरा गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने कुछ देर के परीक्षण के बाद मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का उपचार जारी है। अलवर गेट थाना प्रभारी नरेन्द्र जाखड़ ने बताया-शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ………. पढें ये खबर भी… अजमेर में MBBS स्टूडेंट का मोबाइल छीना:बाइक सवार दो बदमाश लेकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद बाइक सवार दो बदमाश बुधवार को दिन दहाड़े सुभाष उद्यान के निकट एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा से मोबाइल लूट ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात’ की शिकार जयपुर निवासी वन्दना मोहनपुरिया हुई है, जो जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर में एबीबीएस की छात्रा है। पूरी खबर पढें


