अजमेर के गड्डी मालियान स्थित जनरल स्टोर में देर रात ताले तोड़कर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि दुकान मालिक के जागने पर चोर वहां से फरार हो गए। चोरी के प्रयास की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें बाइक पर आए तीन चोर रेकी कर ताले तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित की ओर से मामले की सूचना कंट्रोल रूम के जरिए अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। सबसे पहले देखें 2 PHOTO’S…….. पीड़ित दुकान मालिक राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि देर रात 3 बजे के करीब दुकान के शटर से छेड़छाड़ की आवाज आई थी। इसके बाद सीसीटीवी को चेक किया तो एक कर शटर का ताला तोड़ रहा था। दूसरा मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था और तीसरा चोर रेकी कर रहा था। पीड़ित ने बताया कि जब वह बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तभी उन्हें आवाज आई और वह बाइक पर भाग गए। लेकिन कुछ देर बाद वापस आए और चोरी का प्रयास करने लगे लेकिन उनके बाहर आने की वापस आवाज सुनकर वहां से भाग गए। इसकी सूचना उनके द्वारा कंट्रोल रूम पर पुलिस को दी गई। तीनों चोर करीब दो बार वारदात को अंजाम देने आए थे। लेकिन कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद भी पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया।


