अजमेर में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप:बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर लेकर गए, धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव

अजमेर में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने आरोपियों पर धर्म परिवर्तन करवाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्हें पता चला था कि उनकी बेटी को कुछ लड़के अपने साथ ले गए। वह मौके पर पहुंचे तो बेटी ने पूरा घटनाक्रम बताया कि तीन लड़कों ने नशीला पदार्थ पिलाया और रेप किया। पीड़िता ने पिता को बताया कि तीनों आरोपियों ने धर्म परिवर्तन करवाकर शादी करने के लिए दबाव भी डाला। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *