अजमेर में नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया रेप:अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने एक युवक पर अश्लील-फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिनाय थाना पुलिस के अनुसार थाने पर पीड़ित भाई ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें उसने शिकायत देकर बताया कि एक युवक उसकी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसकी उसने थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने एक दिन बाद ही बहन को बरामद कर लिया और उसे सौंप दिया था। पुलिस के अनुसार भाई ने शिकायत देकर बताया की बहन के घर वापस आने के बाद वह गुमसुम रहने लगी थी। जब बहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी युवक के द्वारा करीब 3 महीने से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसके अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया गया। भिनाय थाना पुलिस मामले में जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *