अजमेर में नाबालिग से अश्लील-फोटो से ब्लैकमेल कर किया रेप:सोशल साइट पर फोटो अपलोड कर किया बदनाम; मामला दर्ज

अजमेर में अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर नाबालिग के साथ आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने समझाने के बाद भी फोटो को सोशल साइट पर अपलोड किया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाने में दी गई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उसके भाई ने आरोपी को धर्म का भाई बना रखा है। इस कारण आरोपी का घर पर आना जाना था। आरोपी ने उसकी फोटो ले ली और अश्लील फोटो बताकर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता को जबरदस्ती दिया मोबाइल नाबालिग ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपी ने उसे एक मोबाइल भी जबरदस्ती दे दिया। आरोपी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर होटल में ले गया। जहां पर जबरदस्ती उसने गलत काम किया। किसी को बताने पर फोटो वायरल की दी धमकी आरोपी ने इसके बाद फिर रेप किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और फोटो अपलोड कर दी। परिजन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। ……… पढें ये खबर भी…. लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:सरेराह गले से सोने का जेवर सहित रुपए लेकर हुए हो गए थे फरार अजमेर में लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस लूट का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। अजमेर के अग्रसेन स्कूल के पास दो दिन पहले 26 फरवरी को पदमपुरा गेगल निवासी जसराज गुर्जर से लूट की वारदात हुई थी। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *