अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के लोहागल रोड पर स्थित निर्माणाधीन हॉस्पिटल में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने तीन गोदाम के ताले तोड़कर 10 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। निर्माणाधीन अस्पताल के प्रबंधक की ओर से थाने पर शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि लोहागल रोड पर ज्ञानोकार मेमोरियल न्यू लाइफ हॉस्पिटल का निर्माण कार्य चल रहा है। यह एक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है। 6 मार्च को अल सुबह 3 गोदाम के ताले तोड़ दिए। एक गोदाम का ताला नहीं टूटा तो उसका गेट ही तोड़ दिया गया। प्रबंधक ने बताया कि दो चोरों ने दीवार कूदकर अस्पताल परिसर में घुसे और 10 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। कॉपर वायर सहित अन्य सामान चोरी किया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। इसकी शिकायत थाने पर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले भी हुई थी चोरी, चोर को पकड़ा प्रबंधक ने बताया कि 2 मार्च को भी उनके अस्पताल परिसर में चोर घुस गया था। जिसे अस्पताल के गार्ड ने चोरी करते हुए पकड़ लिया था। पकड़ कर कृष्णगंज थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस को सूचना विधि लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चोरों के हौसले बुलंद है।


