अजमेर में पाइपलाइन का ज्वाइंट फटा:20 फीट ऊंचे फव्वारे से पास बैठे लोगों में अफरा-तफरी मची, विभाग ने सप्लाई बंद करवाई

अजमेर के वैशाली नगर में मंगलवार रात पानी की मुख्य लाइन का ज्वाइंट फट गया। जिसके कारण 20 फीट ऊंचे फव्वारे के चलते आसपास गाड़ियों पर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने पानी की सप्लाई को बंद करवा कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 8 बजे के करीब वैशाली नगर स्थित नाले के पास से गुजरी पानी के मुख्य लाइन का ज्वाइंट अचानक फट गया। जिसे अचानक पानी का तेज फवारा छूट गया। कई फीट ऊंचे फव्वारे के कारण आसपास गाड़ियों पर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के द्वारा जलदाय विभाग को इसकी सूचना दी गई। जलदाय विभाग के संबंधित क्षेत्र के अभियंता विकास शेखू ने सूचना मिलते ही पानी की सप्लाई को बंद करवाया। साथ ही अधिकारियों को पाइपलाइन की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *