अजमेर जिले के पीसांगन में गैस पर पानी गर्म करते समय सिलेंडर में आग लग गई। रसोई में मौजूद पिता-पुत्र झुलस गए। घर में रखी मोटरसाइकिल, कूलर, आलमारी सहित अन्य सामान जल गया। घर में अन्य लोग भी मौजूद थे। आग लगने के बाद सभी बाहर आ गए। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। बाद में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार-पीसांगन में राकेश और उसके पिता महेन्द्र दास करीब साढे़ आठ बजे गैस चूल्हें पर पानी गर्म कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग गई। आग की लपटें उठने लगी और दोनों ही झुलस गए। वे बाहर आए और घर के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। लेकिन आग की लपटों पर घर में रखी मोटरसाइकिल, कूलर, आलमारी व अन्य सामान जल गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सिलेंउर को बाहर निकाला और आग पर मिट्टी आदि से निंयत्रण किया। पुलिस भी सूचना के बाद पहुंची और जानकारी जुटाई। आग से झुलसे पिता पुत्र की हालत गम्भीर नहीं और प्राथमिक उपचार दिया गया। (इनपुट-प्रदीप चौधरी, कालेसरा) ……….. पढें ये खबर भी…. 500 के नोटों की गड्डी छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार:साढ़े 48 हजार बरामद किए; सूने मकान से नकदी-जेवरात व सामान चोरी अजमेर के केसरगंज रावण की बगीची क्षेत्र में दो दिन पूर्व युवक से 50 हजार रुपए छीनकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने तलाश कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूट के साढ़े 48 हजार रुपए की नगदी भी बरामद कर ली है। पूरी खबर पढें


