अजमेर में महिला का मंगलसूत्र तोड़कर भागा बदमाश, VIDEO:बेटी ने पीछा किया तो धक्का देकर गिराया; चिल्लाने की आवाज पर पहुंचे लोगों ने पकड़ा

अजमेर में घर से कुछ ही दूर बेटी के साथ सब्जी खरीदने गई महिला का बदमाश मंगलसूत्र तोड़कर भागा। बेटी ने पीछा किया तो बदमाश ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। चोर-चोर चिल्लाने की आवाज पर बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहां मौजूद महिलाओं ने उसे चप्पलों से पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे आदर्श नगर थाना क्षेत्र की है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। पहले देखें वारदात की PHOTO’S… दरअसल, माखुपुरा निवासी सुमित्रा (50) पत्नी राजेंद्र कुमार अपनी बेटी के साथ घर से गुरुवार शाम 7 बजे सब्जी लेने के लिए निकली थी। तभी मुख्य रोड पर जोधपुर स्वीट के पास दुकान से सब्जी खरीद रही थी। इसी बीच एक युवक वहां आया और महिला के आसपास घूमने लगाा। महिला सब्जी खरीदने के लिए नीचे झुकी तो बदमाश ने मंगलसूत्र तोड़ लिया। मंगलसूत्र तोड़कर भागे चोर का महिला की बेटी ने पीछा किया और उसे पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने धक्का देकर गिरा दिया। बदमाश पीड़ित महिला के घर की ओर से दौड़ पड़ा, इस दौरान चोर-चोर चिल्लाने की आवाज पर पड़ोसी और अन्य लोगों ने बदमाश को 200 मीटर की दूरी पर पकड़ा लिया और उसे वारदात स्थल पर ले गए। वारदात की सूचना पर महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चोर की जमकर पिटाई की। वहां मौजूद महिलाओं ने बदमाश को चप्पलों से पीटा। उसके बाद उसे आदर्श नगर थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। आदर्श नगर थाने के एएसआई शीलू कुमार ने बताया कि बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र तोड़कर भागा था, उसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। महिला की शिकायत के बाद बदमाश सेठी कॉलोनी निवासी आरोपी घनश्याम खोरवाल (25) को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *