अजमेर में महिला से रेप:आरोपी ने खुद को NIA में अफसर बताया, शादी कर साथ रखा, फिर छोड़ दिया

अजमेर की एक महिला से धोखाधड़ी कर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को एनआईए में अफसर बताया और शादी कर साथ रखा। बाद में उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता ने बताया- वह तलाकशुदा महिला है और उसके दो बेटियां है। 2022 में एक व्यक्ति उससे मिला। उसने खुद को अविवाहित बताया व NIA (नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी) में सीनियर इंस्पेक्टर बताया व शादी करने का प्रस्ताव दिया। इस पर वह सहमत हो गई। वह घर आने-जाने लगा तथा घर वालों की गैर मौजूदगी में शारीरिक संबंध बनाए व शादी करने का वादा किया। शादी का दबाव बनाने पर 16 जनवरी 2023 को मिशन गर्ल्स स्कूल के पीछे शादी रचाई व विश्वास दिलाया कि अब से वह उसकी ब्याता पत्नी है। 20 जनवरी 2023 को वह अपने घर अकेला मुम्बई चला गया और कहा कि सब कुछ सेटल कर वह लेने के लिए आएगा। बाद में खुद का ट्रांसफर उदयपुर में होना बताया व उदयपुर ले गया। वहां पर किराए के मकान में दो माह रहे। इसके बाद अजमेर छोड़ गया। बीच बीच में आता-जाता रहा। पिछले नवम्बर 2024 में वह चला गया। उसके पश्चात लगातार इससे सम्पर्क करने की कोशिश की गई किन्तु इससे कोई सम्पर्क नहीं हुआ। जानकारी करने पर सामने आया कि इस व्यक्ति ने झूठा आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दिखाकर धोखे से शादी कर देह शोषण किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *