अजमेर में युवक ने लगाई फांसी, मौत:परिवार वाले मेला देखने गए थे, लौटे तो पता चला, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर के फरीदाबाद क्षेत्र में युवक ने फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार वाले मेला देखने के लिए गए थे। मृतक अविवाहित है और घर पर अकेला ही था। वह दरगाह बाजार की होटल में काम करता था। कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामा परवेज ने बताया-मेले में गए थे और रात करीब आठ बजे नितिन के घर पर गए तो आवाज लगाने के बाद भी गेट नहीं खोला। इस पर गेट तोड़ा और पड़ोसियों की मदद से देखा तो फंदे पर लटका मिला। उसे रात को जेएलएन अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसकी बॉडी को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बॉडी सुपुर्द की। ………… पढें ये खबर भी… 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम कल से शुरू:26 देशों के 46 लाख छात्र देंगे परीक्षा, CBSE ने जारी की गाइडलाइन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं के एग्जाम कल यानि 17 फरवरी से शुरू होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10वीं का पहला पेपर मैथ्‍स का होगा, जबकि 12वीं का पहला पेपर बायोटेक्‍नोलॉजी और शॉर्ट हैंड का होगा। इस साल करीब 46 लाख स्टूडेन्ट्स शामिल होंगे। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *