अजमेर में राधा-कृष्ण के साथ खेली फूलों से होली:श्याम फाग महोत्सव मनाया, भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त

अजमेर में श्री श्याम प्रेम मंडल के तत्वावधान में श्याम फाग महोत्सव मनाया। बाबा श्याम का विशेष शृंगार किया गया। भक्तों ने इत्र, गुलाब जल और फूलों से होली खेली। मदार गेट के कस्तूरबा अस्पताल में शनिवार रात फागोत्सव मनाया गया। मंडल के गायक विमल गर्ग ने ‘ओ सावरिया आंख्या खोल तेरा सेवक अर्ज गुजारे…’, ‘मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे..’ ‘फागुन आया रे चलो श्याम के दुआरे..’ ’रंग रंगीली छैल छबिलो सावरियो..’ सहित अन्य कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। कानपुर से आई दीपांशी तिवारी ने ‘मेरी पहचान मेरा खाटू वाला श्याम है…, ’प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले…’ ’अबके फागण में बाबा से मिलकर बहुत मजो आयो..’, ’हो रहयो बाबा की नगरी में केसर चंदन को छिड़काव..’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। दिल्ली से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकी के साथ जमकर फूलों से होली खेली। बाबा श्याम का आकर्षक शृंगार कर बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। पं. पुखराज श्रीमाली ने गोपाल गोयल एवं कमल गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों को पूजन कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *