अजमेर में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर चोरी की वारदात:सोने-चांदी के गहने और कैश ले गए बदमाश, शादी में गया था परिवार

अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कायड़ स्थित रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार पर नगदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित पंकज सेन ने बताया- उनके परिवार में चाचा के लड़के की शादी थी। फॉयसागर रोड स्थित शादी समारोह स्थल पर परिवार गया हुआ था। घर पर ताले लगे हुए थे। शुक्रवार सुबह जब घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। पीड़ित ने बताया कि घर के अंदर जाकर चेक किया तो सारा सामान अस्त व्यस्त हो रखा था। समान चेक करने पर चोर 40000 पर नगदी चांदी और सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी चोरी की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है। पीड़ित की ओर से मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *