अजमेर में प्रॉपर्टी विवाद में एक वकील बलवीर सिंह रावत(43) की हत्या कर दी गई। मृतक वकील के छोटे भाई पुष्पेंद्र सिंह रावत ने प्रॉपर्टी विवाद में अपने बड़े भाई भगवान सिंह रावत और भाभी सहित बच्चों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र की है। मृतक एडवोकेट के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की सूचना पर आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटू लाल, अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता मोर्चरी पर तैनात किया गया है। वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है। आदर्श नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है। गेट लगाने पर हुआ विवाद मृतक एडवोकेट के छोटे भाई एडवोकेट पुष्पेंद्र सिंह रावत ने बताया- वह परिवार सहित परबतपुरा बाईपास विकास नगर अजमेर में रहते हैं। आज सुबह 7 बजे के करीब उसके भाई बलवीर सिंह के हिस्से में बने मकान के कार्य में गेट लगवाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली आई थी। तभी बड़ा भाई भगवान सिंह रावत, उसकी पत्नी लाली देवी और उनके बच्चों ने उसके और उसकी पत्नी सुनीता के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। तभी मेरा दूसरा बड़ा भाई एडवोकेट बलवीर सिंह रावत(43) बीच बचाव करने के लिए आया तो आरोपियों जान से मारने की नीयत से भाई बलवीर को धक्का दिया। सिर के बल गिरने के बाद भी मारपीट करते रहे भाई सिर के बल गिर गया। लेकिन इसके बावजूद भी आरोपीय नहीं माने और उसके साथ मारपीट करते रहे। उसके भाई के सिर पर गंभीर चोट आई और उसे तुरंत गाड़ी से जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक एडवोकेट के भाई पुष्पेंद्र सिंह ने आदर्श नगर थाना पुलिस से हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


