अजमेर में व्यक्ति (52) ने पैर की बीमारी से तंग आकर अपना गला काट लिया। बेटी ने पिता को लहूलुहान अवस्था में देखा तो घर में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य उन्हें जेएलएन अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। वह कई सालों से अपनी बीमारी से परेशान था। घटना की सूचना मिलने पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग ने अपनी बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के एएसआई रामसिंह ने बताया- थाने पर सूचना प्राप्त हुई की कोटड़ा निवासी मोहन सिंह (52) पुत्र बिरम सिंह ने अपना गला काट लिया। घायल को जेएलएन अस्पताल में लाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी बीमारी से परेशान है। जिसके कारण उसने अपने गला काट लिया। पहले वह बस चलाने का काम करता था। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। बेटी ने पिता को लहूलुहान देखा तो मचा हड़कंप
घायल व्यक्ति के बेटे ने बताया कि पिता पहले गाड़ी चलाने का काम करते थे। एक्सीडेंट के बाद से वह घर पर आराम कर रहे थे। पांव में भी उन्हें परेशानी चल रही थी। आज चाचा का श्राद्ध था तो परिवार के सभी लोग दूसरे घर में गए हुए थे। पीछे से पिता ने अपना ब्लेड से गला काट लिया। बहन जब आई तब उसने पिता को लहूलुहान हालत में देखा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। बीमारी से परेशान होकर पिता ने गला काट लिया था।


