अजमेर में शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी:कोहरे की आगोश में रहा शहर, सड़कों पर वाहन चालकों को हुई परेशानी

अजमेर में सुबह से ही सर्द हवाओं व कोहरे के कारण सर्दी के तेवर तल्ख है। सुबह दस बजे तक सूरज बादलों की ओट में दुबका रहा और मौसम में घुली शीतलता के कारण शहरवासियों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। हाईवे व सड़कों पर वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बावजूद कोहरा, शीतलहर और तेज सर्दी है। सुबह से ही चाट पकौड़ी की दुकानों व चाय की थड़ियों पर लोगों की भीड़ रही। रात में गलन से हाल बुरे रहे। सुबह करीब दस बजे बाद सूरज हल्का सा नजर आया। लेकिन ठंडक बराकरार रही। मौसम विभाग नेकहीं कहीं घना कोहरा और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कई जगह अलाव जलाकर लोग सर्दी से अपना बचाव करते नजर आए। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में शनिवार को शीतलहर व बारिश हुइँ और उसके बाद सर्दी बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *