अजमेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म:कलेक्टर से वार्ता के बाद बनी सहमति, सफाई प्रभारी उपायुक्त और हेल्थ ऑफिसर को बदला

अजमेर में 7 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई है। जिला कलेक्टर लोकबंधु के नेतृत्व में कर्मचारी नेताओं के बीच वार्ता के बाद मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। वहीं, सफाई कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था प्रभारी उपयुक्त अनीता चौधरी के स्थान पर उपयुक्त कीर्ति कुमावत को नियुक्त किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी पृथ्वीराज जोधा को भी हटाकर अधिशाषी अभियंता रमेश चौधरी को चार्ज दिया है। बता दें कि अस्थाई सफाई कर्मचारी अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था तप हो गई थी। वही स्थाई सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दे दिया था। जिसके चलते शहर के हालात बिगड़ गए थे। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि सफाई कर्मचारी संगठन की तरफ से कुछ मांगें रखी गई थी। लगातार विरोध चल रहा था। सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में आज चर्चा हुई। जो भी उनकी मांगें थी उनको मान लिया गया है। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। इन मांगों पर मिला लिखित आश्वासन ये खबर भी पढ़िए… अजमेर में 6 दिन से नहीं हुई सफाई:शहर में कचरे का ढेर,बाजारों में बिगड़े हालात; 3873 सफाई कर्मचारियों का विरोध जारी अजमेर नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को छठे दिन भी जारी रही। अस्थाई सफाई कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों सहित अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया है। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *