अजमेर में स्टूडेंट से लूट का आरोपी गिरफ्तार:साथी के साथ पर्स और मोबाइल लूट कर भागा था, लिफ्ट देने का झांसा दिया

अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में 6 दिन पहले स्टूडेंट से हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से मामले में पूछताछ में जुटी है। साथ ही उसके फरार साथी के भी तलाश जारी है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर स्टूडेंट को रेलवे स्टेशन के पास से लिफ्ट देने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर मोबाइल और पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया था। क्लॉक टावर थाने के एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि स्टूडेंट की ओर से शनिवार को थाने पर शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया था। मामले में टीम ने कार्रवाई करते हुए विजयनगर के रहने वाले भावेश माली(21) पुत्र मिश्रीलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी से उसके अन्य साथी के बारे में पूछताछ जारी है। पूर्व में कई वारदातों को अंजाम दिया पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामना आया कि आरोपी ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस इसे लेकर आरोपों से पूछताछ में जुटी है। यह दर्ज हुआ था मामला क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार अलवर के रहने वाले राजकुमार पुत्र शुभराम मीणा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि वह गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र है। 17 फरवरी को वह सीकर से एग्जाम देकर अजमेर पहुंचा था। रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास दो युवक आए पहले नसीराबाद के लिए रास्ता पूछा गया। बाद में उसे लिफ्ट देने का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले गए मोबाइल और पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *