अजमेर में हिस्ट्रीशीटर पत्नी सहित गिरफ्तार:97.49 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा, ग्राहक का कर रहे थे इंतजार

अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को पत्नी सहित गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 97.49 ग्राम एमडी बरामद हुई है। दोनों पति-पत्नी को ग्राहक का इंतजार करते वक्त पकड़ा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला स्पेशल टीम को सूचना प्राप्त हुई की भगवानगंज सांसी बस्ती क्षेत्र में एकदम दंपति के पास मादक पदार्थ है। सूचना मिलने पर जिला स्पेशल टीम और रामगंज थाना पुलिस की ओर से सांसी बस्ती क्षेत्र में एक स्कूटी को रुकवाया गया। जिनसे पूछताछ की गई तो वह घबरा गए। पुलिस की ओर से स्कूटी को चेक किया तो उसमें एमडी बरामद हुई। जानकारी लेने पर दोनों ने कोई संत जनक जवाब नहीं दिया। मुकेश सांसी उर्फ चोटी(39) और उसकी पत्नी सुनीता(35) को गिरफ्तार किया। जिसे 97.49 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश रामगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज है। वह अपनी पत्नी के साथ एमडी बेचने के लिए निकला था। ग्राहक का इंतजार करते वक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। कार्रवाई में अहम भूमिका कांस्टेबल कालूराम गुर्जर और अजय की रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *