अजमेर में हो रही स्ट्रीट डॉग की चोरी:श्वान चुराते कैमरे में दिखा युवक, कई माह से सिलसिला जारी, दी शिकायत

अजमेर में सूने घरों से नकदी, ज्वैलरी की चोरी की घटनाओं के साथ ही अब गली में घूमने वाले श्वानों की भी चोरी हो रही है।चोरी का यह सिलसिला पिछले कई माह से जारी है। चोरी गए श्वानों में से 7 के शव क्षत-विक्षत हालत में मिल चुके हैं। स्ट्रीट डॉग के लिए काम करने वाले रजत गहलोत और धीरज तंवर ने अलवर गेट थाने में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वे नियमित रूप से स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाते आ रहे हैं। नाका मदार की एमडी कॉलोनी और नेहरू नगर से कई श्वान लगातार कम हो रहे हैं। 31 दिसंबर की रात सीसीटीवी कैमरे में एक युवक श्वान को रस्सी बांधकर बाइक पर ले जाते हुए कैद हुआ।नंबर प्लेट कपड़े से ढंकी होने बाइक का नंबर नहीं दिख पाया। रजत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर श्वानों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले थे। ऐसे में किसी बड़ी घटना की आशंका हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *