अजमेर में 14 साल की नाबालिग का अपहरण:युवक पर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप, पिता ने करवाई FIR

अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गेगल थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने थाने पर उपस्थित होकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने शिकायत देकर बताया कि 16 दिसंबर की रात्रि में उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पिता ने पुलिस को बताया कि युवक के परिजनों से युवक के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि युवक भी फरार है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को अपने साथ घर से भागकर युवक ले गया है। गेगल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *