अजमेर में श्री खाटू श्याम नवयुवक मंडल की ओर 16वीं निशान विशाल पदयात्रा निकाली गई। हाथों में निशान लेकर नाचते-गाते हुए श्याम भक्त शहर से खाटूधाम के लिए निकले। फाल्गुन लकी मेले के उपलक्ष में यह विशाल खाटू श्याम निशान पदयात्रा निकाली जा रही है। PHOTO’S में देखें यात्रा….. खाटू धाम यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह पादरा यात्रा संयोजक पलाराम सैनी ने बताया की श्री श्याम बाबा का रथ भी तैयार किया गया है। भक्तों में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। यात्रा में सभी यात्रियों के लिए रहने-खाने और समस्त सुविधा निशुल्क की गई है। यात्रा की शुरुआत परबतपुरा बाईपास से आदर्श नगर नगर, जीसीए चौराहा, केसरगंज विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए खाटूधाम पहुंचेगी। इसके बाद श्रीजीण माताजी, श्री सालासर बालाजी के दर्शन करके 25 फरवरी को लौटेगी। पदयात्रा में करीब ढाई से 3000 श्रद्धालु शामिल है।


