अजमेर में 17 साल की लड़की से रेप:ब्लैकमेल करके गहने और कैश लूटा, अब धर्म बदलने का दबाव दे रहा आरोपी

अजमेर में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। आरोपी धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रहा है। आरोपी ने अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करके नकदी और गहने भी लूट लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बेटी की उम्र 17 साल है। आरोपी बेटी को काम के बहाने लेकर जाता था। इस दौरान उसने उसके साथ जबरन गलत काम किया और अश्लील वीडियो बना ली। किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 35 हजार नकद, सोने के मान्दलिया, कनकती और 2 सोने के लॉकेट बेटी से ले गया। गत दिनों भी वह उसे जबरन ले गया और कमरे में उसे बंधक बनाकर 2-3 घंटे तक उसके साथ गलत काम किया। अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर सम्पूर्ण परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी, तो बेटी ने मां को ये बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। —
अजमेर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए.. IOC पाइप लाइन में सेंधमारी, 3 गिरफ्तार:खाली पड़ी थी जमीन, खुदाई कर वॉल्व लगाए; SOG कर रही पूछताछ अजमेर एसओजी ने आईओसी पाइप लाइन में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खाली पड़ी जमीन से गुजर रही पाइप लाइन में खुदाई कर वॉल्व लगा लिए थे। (पूरी खबर पढे़ं)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *