अजमेर में 2 बच्चों के साथ महिला का किडनैप:घर से जेवर-कैश लूटा; धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, जान से मारने की धमकी दी

अजमेर में एक महिला को 2 नाबालिग बेटों सहित अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने आरोपी पर पत्नी और बच्चों को दूसरा धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने और घर से जेवर-नगदी लूटने का आरोप लगाया है। पति की शिकायत आदर्श नगर थाने में दर्ज कराई गई है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति ने बताया- वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। अजमेर में किराए पर रहता है। एक युवक उसकी पत्नी और दो नाबालिग बेटों का अपहरण कर ले गया है। आरोपी अपहरण के समय उसके घर से 3 लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये नकद भी ले गया। आरोपी अब उसे लगातार फोन और इंस्टाग्राम पर धमकी दे रहा है। आरोपी द्वारा उसकी पत्नी और बच्चों को फोन पर दूसरा धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने की धमकी दी जा रही है। पत्नी और बच्चों के इनकार करने पर तीनों को जान से मारने की धमकी दी गई है। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *