अजमेर में 28 को PM की जनसभा,हेलीकॉप्टर से निगरानी:6 किमी सुरक्षा घेरा, SPG समेत 5 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा; यूथ कांग्रेस ने जताया विरोध

अजमेर में 28 फरवरी को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। सभा स्थल और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। एसपीजी सहित करीब 5 हजार जवान तैनात रहेंगे और लगभग 6 किलोमीटर का सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। हेलीकॉप्टर से निगरानी की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करीब 8 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, यूथ कांग्रेस ने मोदी की अजमेर यात्रा पर विरोध जताया और कहा कि अगर मोदी आएंगे तो काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे। अजमेर में 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विश्राम स्थली के 6 किलोमीटर एरिया पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। जिसे लेकर एसपीजी सहित सुरक्षा एजेंसियां अजमेर पहुंच चुकी है और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। पीएम की सुरक्षा में 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे, साथ ही कायड़ विश्राम स्थली पर बने हेलीपैड पर वायु सेना के हेलीकाप्टर से नजर रखी जा रही है। डोम में 2 लाख से ज्यादा लोगों की बैठने की होगी व्यवस्थां जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि यहां पर तीन डोम बनाए गए है। एक बड़ा डोम बनाया है, जहां 2 लाख से ज्यादा लोगों की व्यवस्थाएं की गई है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 8000 से अधिक वाहनों की पार्किंग तैयार की गई है। इसमें करीब साढे़ 4 हजार बसें है। इसके साथ ही अलग-अलग अफसरों और विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। 10 आईपीएस सहित अन्य अफसरों को दी गई जिम्मेदारी एसपी वंदिता राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर 6 किलोमीटर एरिया पर पुलिस नजर रखेगी। 10 आईपीएस सहित अन्य अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। सुबह 6 बजे से यातायात को लेकर अलग से व्यवस्थाएं की गई है। सीएम, सीएस, डीजीपी ले चुके सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर में 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में होने वाली जनसभा को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सहित अफर कायड़ विश्राम स्थली में व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। युवा कांग्रेस ने पूतला फूंका, जताया विरोध यूवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेल में भेजने को लेकर अजमेर में कलेक्ट्रेट पर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया और यहा पूतला फूंका। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा कि पीएम इज कॉम्प्रोमाइज है। इसमें कोई गलत नहीं कहा। अगर पीएम नरेन्द्र मोदी अजमेर आते है तो युवा कांग्रेस विरोध जताएगी और काले झंडे दिखाकर स्वागत करेगी। पढें ये खबर भी… PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे:राजस्थान में 23,500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। पढे़ं पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *