अजमेर में 3 दिन यलो अलर्ट, छाया रहा कोहरा:आने वालों दिनों में बारिश की संभावना, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

ठंड से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन है। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया। बाद में मौसम हल्का साफ नजर आया। मौसम विभाग ने तीन दिन यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन दिन 15 से 17 जनवरी के दौरान मेघगर्जना, वज्रपात हो सकता है, घना कोहरा छाएगा। एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम पारा 20.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी को बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात की संभावना है। 16 जनवरी ठंडी हवाएं चलेंगी। पारा गिरेगा, घना कोहरा छाएगा। 17 जनवरी घना कोहरा छाएगा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ठंडी हवाओं के साथ गलन बरकरार रहेगी। कक्षा 1 से 8 तक की आज और कल छुट्टी शीत लहर को देखते हुए जिले की स्कूलों में 15-16 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी। कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि यह आदेश निजी स्कूलों पर भी लागू रहेंगे। इससे पूर्व जिला प्रशासन ने 13 एवं 14 जनवरी को कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के लिए छुट्टी घोषित की थी। मालूम हो कि अभिभावकों की ओर से तेज सर्दी के कारण छुट्टी घोषित करने की मांग की जा रही थी। आदेशों की पालना नहीं करने वाले स्कूल के खिलाफ कलेक्टर एवं शिक्षा अधिकारियों को शिकायत की जा सकेगी। कक्षा 9 से 12 वीं तक की कक्षाएं यथावत चलेगी, शिक्षकों को स्कूल जाना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *