अजमेर में 6 दिन से नहीं हुई सफाई:शहर में कचरे का ढेर,बाजारों में बिगड़े हालात; 3873 सफाई कर्मचारियों का विरोध जारी

अजमेर नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को छठे दिन भी जारी रही। अस्थाई सफाई कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों सहित अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया है। निगम के 3873 कर्मचारी एक साथ मोर्चा बनाकर सड़कों पर उतर चुके हैं। हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने लगे हैं। मुख्य मार्गो पर भी सफाई नहीं हो सकी। चारदीवारी क्षेत्र में दरगाह बाजार, लोंगिया, नल बाजार, लाखन कोटड़ी, पुरानी मंडी, नया बाजार, सुभाष उद्यान, केसरगंज, गंज, डिग्गी बाजार, जेएलएन मार्ग, कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड के बाहर व सिविल लाइन में सड़कों पर कचरा बिखरा हुआ है। कर्मचारियों का धरना जारी अस्थाई और स्थाई सफाई कर्मचारियों की ओर से नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग पर धरना प्रदर्शन जारी है। कर्मचारी धरना देकर जल्द मांगों को पूरा करने की चेतावनी दे रहे हैं। कर्मचारी नेता गौरीशंकर ने बताया कि अस्थाई सफाई कर्मचारियों को आज 6 दिन पूरे हो चुके हैं। कर्मचारियों को व्यापारिक संगठन और राजनीतिक संगठनों का भी समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि जो उनका कमाया हुआ पैसा है, जिसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ वह भी दिया जाए। कर्मचारियों के लिए लगाई गई बायोमेट्रिक मशीन को हटाया जाए। मशीन खराब होने के कारण कर्मचारी के काम पर होने के बावजूद भी एब्सेंट बताती है। कर्मचारियों की तीसरी मांग यही है कि उनके स्वास्थ्य आधिकारिक का आचरण ठीक नहीं है। उनकी जगह अन्य अधिकारी को लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगे जल्द पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। स्पीकर देवनानी ने अधिकारियों को दिए निर्देश शहर में 6 दिन से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर स्पीकर वासुदेव देवनानी की ओर से शनिवार को संभाग्य आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक शक्ति सिंह से वार्ता कर दिशा निर्देश दिए। देवनानी ने जल्द सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म करवाने और शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *