अजमेर में MBBS स्टूडेंट का मोबाइल छीना:बाइक सवार दो बदमाश लेकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

बाइक सवार दो बदमाश बुधवार को दिन दहाड़े सुभाष उद्यान के निकट एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा से मोबाइल लूट ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात’ की शिकार जयपुर निवासी वन्दना मोहनपुरिया हुई है, जो जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर में एबीबीएस की छात्रा है। करीब 35 हजार का था मोबाइल वंदना ने बताया-वह आज छात्राओं के साथ पैदल कालाबाग से होते हुए चूड़ी बाजार जा रही थीं। उस दौरान वह वीडियो कॉल पर बात करते हुए चल रही थीं। जब वह छोटे धड़े की नसियां से थोड़ा पहले थी तो अचानक एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए। जिसमें पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ पर झपट्टा मार हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल करीब 35 हजार कीमत का था। बाइक पर नहीं थी नंबर प्लेट वंदना ने बताया कि उसने घटना के बाद शोर भी मचाया। लेकिन जब तक कोई उसकी मदद के लिए आता तब तक बाइकर्स दूर निकल गए थे। बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस को भी शिकायत दी है। मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपितों का फुटेज भी दिखाई दिया है। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। ………… पढें ये खबर भी… दो महिलाओं के जेवरात उतरवा ले गए बदमाश:सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी अजमेर के मार्टिण्डल ब्रिज पुलिया से आगे नर्सिंग होम के निकट और इन्दिरा गांधी स्मारक के पास मोइनिया स्लामिया वाली गली में दिनदहाड़े दो महिलाओं को झांसा देकर शातिर बदमाश पहने हुए लाखों रुपए के गहने उतरवा लिए और फरार हो गए। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *