अजमेर में PM मोदी की महासभा के लिए भूमि पूजन:स्पीकर बोले- इतिहास रचेगा यह आयोजन; प्रधानमंत्री HPV वैक्सीन लॉन्च करेंगे

स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर पहुंचेंगे और कायड़ विश्रामस्थली में होने वाली सभा में शामिल होंगे। सभा स्थल पर रविवार को भूमि पूजन किया गया है। प्रधानमंत्री की सभा प्रेरणादायक होगी। लाखों लोग में शामिल होंगे और यह सभा एक इतिहास रचेगी। स्पीकर वासुदेव देवनानी की ओर से सभा स्थल को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए। भूमि पूजन में स्पीकर वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा सहित कई भाजपा के नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अब देखिए, भूमि पूजन से जुड़ी 2 PHOTOS.. एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को सुबह 11:30 बजे कायड़ विश्राम स्थल पहुंचेंगे। हेलीपैड से उतरने के बाद, वे सभा स्थल के पास एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण की शुरुआत करेंगे। इसके लिए 9 से 14 वर्ष की पांच बालिकाओं का चयन किया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को 23,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इनमें जयपुर मेट्रो का दूसरा चरण, कोटा हवाई अड्डा और एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की पांच परियोजनाएं शामिल हैं। साथ ही, 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। सभा में अजमेर जिले के 56,000 लाभार्थियों को लाने के लिए 1,120 बसों की आवश्यकता होगी। जयपुर से 500 बसें मंगाई जाएंगी, जबकि केकड़ी के लिए 50 बसें कोटा से मंगाई जाएंगी। वहीं, सभा स्थल पर मंच और डोम निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *