अजमेर से दानापुर के लिए चलेगी होली स्पेशल अनारक्षित ट्रेन:22 डिब्बों के साथ 15 स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज, जानें टाइमिंग

रेलवे की ओर से होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधार्थ अजमेर-दानापुर- अजमेर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 09641, अजमेर-दानापुर स्पेशल 2 मार्च को 1 ट्रिप करेगी। ये ट्रेन अजमेर से सुबह 11 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 13:10 बजे आगमन व 13:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 09642, दानापुर-अजमेर स्पेशल 3 मार्च 1 ट्रिप करेगी। ये ट्रेन दानापुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर दोपहर 12:35 बजे आगमन व 12:45 बजे प्रस्थान कर 3:05 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। यहां रुकेगी यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिजापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *