देवस्थान विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत अजमेर से 590 श्रद्धालुओं को तिरुपति की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने मदार स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि 60 साल या इससे ज्यादा आयु के लोगों को राजस्थान सरकार की ओर से 15 तीर्थ स्थलों की यात्रा निशुल्क करवाई जाती है। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश वच्चानी ने बताया कि मदार रेलवे स्टेशन से तिरूपति के लिए विशेष भारत गौरव ट्रेन को रवाना किया गया। जिसके अन्तर्गत अजमेर एवं उदयपुर संभाग के कुल 1000 यात्रियों को तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जा रहा है, जिसमें अजमेर संभाग के 590 श्रद्धालु है। यह कुल 6 दिवसीय यात्रा है जो 12 मार्च को वापस लौटेगी। इस ट्रेन में मदार (अजमेर) से 370 एवं भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से 220 यात्रियों को भेजा गया। इस यात्रा में अजमेर जिले के 140 वरिष्ठजन शामिल है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत पिछले साल 30,000 यात्रियों रेल के माध्यम से और 6,000 यात्रियों को हवाई यात्रा के माध्यम से यात्रा करवायी जा चुकी है। इस वित्तीय वर्ष में रेल के माध्यम से 50,000 यात्रियों को और 6,000 यात्रियों को हवाई यात्रा के माध्यम से कुल 56,000 श्रद्धालुओं को यात्रा करवायी जाएगी। यह यात्रा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की ओर से भारत सरकार के उपक्रम आई.आर.सी.टी.सी. के माध्यम से करवायी जाती है एवं यात्रा के दौरान आवास, भ्रमण, पर्यटन, भोजन आदि समस्त व्यवस्थाऐं निःशुल्क प्रदान की जाती है। ……… ……… पढे़ ये खबर भी… UPSC में अजमेर के मोहित गुप्ता के 58वीं रैंक:मां चाहती थी बेटा आईएएस बने, निधन के बाद किया सपना पूरा यूपीएससी की ओर से शुक्रवार को घोषित किए गए सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम में अजमेर के मोहित गुप्ता ने 58वीं रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन कर दिया। आदर्श नगर निवासी ब्रजमोहन गुप्ता के पुत्र मोहित ने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। पूर्व में यूपीएससी 2023 उन्होंने 192 रैंक प्राप्त की थी। वे आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। पूरी खबर पढें


