अजय चौटाला का विवादित भाषण, VIDEO:महेंद्रगढ़ में बोले- इन शासकों को गद्दी से उतारकर पीटना होगा; श्रीलंका की तरह तख्तापलट

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला ने एक विवादित भाषण दिया है। मंच से भीड़ को संबोधित करते हुए अजय ने कहा कि नौजवानों तैयार रहो। युवाओं ने ही नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में तख्तापलट किया था। हमें उसी तरह मौका आने पर इन शासकों को गद्दी से उतारकर सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना होगा। देश छोड़ने पर मजबूर करना होगा। अजय एक कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रैली में राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला और सिंगर फाजिलपुरिया भी मौजूद रहे। अजय ने आगे कहा… युवाओं के संगठित होने पर ही इन कु-शासकों से पीछा छूटेगा। प्रदेश का मुखिया अपनी मस्ती में मस्त है। दोनों हाथों से प्रदेश लूट रहे हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए अजय चौटाला का विवादित भाषण… वीर योद्धा कार्यक्रम को संबोधित किया
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला 28 दिसंबर को महेंद्रगढ़ के ढ़ांगड़ा चौक पर युवा योद्धा कार्यक्रम में आए थे। इस कार्यक्रम में युवाओं को सम्मानित किया जाना था। इसी दौरान उन्होंने मंच से भड़काऊ भाषण दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *