अजय यादव बने भाजपा के जयपुर शहर जिला उपाध्यक्ष:साफा पहनाकर, माला और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत; मुख्यमंत्री का जताया आभार

पूर्व पार्षद एवं चेयरमैन अजय यादव को भाजपा का जयपुर शहर जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाचार पत्र वितरक महासंघ के पदाधिकारियों, स्थानीय निवासियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर अजय यादव को साफा पहनाकर, माला व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने अजय यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वितरक बंधुओं ने नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान महापौर कुसुम यादव, कोषाध्यक्ष हनुमान सैनी, सावंत सिंह राठौड़, घनश्याम यादव, टीकम यादव, राजेश यादव, बी.एल. मीणा, अनिल यादव, गजेंद्र सिंह, जुगल बागड़ा, राजेंद्र सैनी, मुकेश सैनी, कैलाश मीणा, गोविंद गुर्जर, संजय यादव, सत्यनारायण शर्मा, नरेश शर्मा, अक्षय यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *