अजरबैजान में किरण ने किया भारत का प्रतिनिधित्व:एशियाई संसदीय सभा में लिया भाग, कहा- पाकिस्तान को जवाब देने को तैयार

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी एशियाई संसदीय सभा के 15वें सत्र में भाग लेने के लिए अजरबैजान के बाकू पहुंची है। जहां पर किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। विश्व में भारत को एक अलग पहचान मिली है। यह बात किरण चौधरी ने अजरबैजान के बाकू में आयोजित एशियाई संसदीय सभा के 15वें सत्र में दूसरे दिन कही। अजरबैजान के बाकू दौरे पर सांसद किरण चौधरी देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। किरण चौधरी ने कहा कि इस सत्र के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धमक देखने को मिली। एशिया के सारे देश भारत को अहमियत देते हुए दिखाई दिए हैं। आर्थिक, सुरक्षा, सांस्कृति और कूटनीति विषयों पर रखी बात
अजरबैजान के बाकू में एशियाई संसदीय सभा का पूर्ण सत्र चल रहा है। ये सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद किरण चौधरी भी बाकू में पहुंची हुई है। सत्र में सांसद किरण चौधरी मजबूती से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। आर्थिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक और कूटनीतिक विषयों पर 18 फरवरी को भारत की बात सांसद किरण चौधरी ने रखी। किरण चौधरी ने रखा भारत का पक्ष
सत्र में किरण चौधरी ने भारत का मजबूती से प्रतिनिधित्व करते हुए पक्ष रखा। एशिया में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए भी सभी सदस्य देश चर्चा भी करेंगे। इस दौरान जिन प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। उसको कैसे लागू किया जाएगा और किस तरह से अंतिम रूप दिया जाएगा। इस पर भी पूरा विचार विमर्श किया जाएगा। पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार
सम्मेलन के दौरान एपीए के अगले अध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा। इस पर भी गहन विचार-विमर्श करना पड़ता है। खास तौर पर पाकिस्तान का रुख क्या रहेगा। यह कुछ ना कुछ मुद्दा रखेगा, जिसका जोरदार तरीके से जवाब देना होगा। उसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 43 संसदों का संगठन
बता दे कि एशियाई संसदीय सभा एशिया की 43 संसदों का एक संगठन है। यह संगठन एशिया में संसदीय कूटनीति, क्षेत्रीय शांति, आर्थिक और सतत विकास और सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग के मुद्दों पर एशिया की संसदों के बीच संसदीय संवाद की सुविधा प्रदान करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *