अजारी फाटक पर ब्लॉक से टकराकर पलटी कार, 4 घायल:ठेकेदार की लापरवाही के कारण हादसा, गंभीर हालत में गुजरात ले गए परिजन

पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अजारी फाटक के पास उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर एक कार सड़क पर रखे ब्लॉक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा ठेकेदार की कथित लापरवाही के कारण हुआ, क्योंकि पुलिया निर्माण के लिए सड़क के बीचों-बीच ब्लॉक रखे गए थे। कार के पलटने से उसमें सवार सभी चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा के समाजसेवी शिवलाल प्रजापति अपनी निजी एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुजरात रेफर कर दिया गया। थोड़ी देर बाद पिंडवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही हादसे की जांच शुरू की। राहगीरों ने बताया कि अजारी फाटक के पास पुलिया निर्माण के चलते सड़क पर रखे इन ब्लॉकों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं और रात के समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *