महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश की पारदर्शी और पूरी जांच की मांग की। जय पवार ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है। पवार ने आगे लिखा कि VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी। 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर हादसे के बाद युरोप ने VSR वेंचर्स पर रोक लगा दी थी यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने 2023 में लियरजेट 45XR एक्सीडेंट के बाद VSR वेंचर्स के लिए थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) ऑथराइजेशन सस्पेंड कर दिया। DGCA के अनुसार, VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑपरेट किया जाने वाला एक लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट, 14 सितंबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर एक्सीडेंट का शिकार हो गया था। 2023 में, विशाखापत्तनम से मुंबई की फ्लाइट में VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट, VT-DBL के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 27 पर लैंडिंग करते समय रनवे एक्सकर्शन (घुमाव) हुआ था। एयरक्राफ्ट ने पहले विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 27 पर लैंड करते समय रनवे के दाईं ओर खिसकता रहा। इसके बाद टैक्सीवे W और N के इंटरसेक्शन पर शोल्डर पर विमान क्रैश लैंड कर गया था। एयरक्राफ्ट में 2 क्रू मेंबर और 6 पैसेंजर सवार थे। को-पायलट को गंभीर चोटें आईं थीं, जबकि पायलट-इन-कमांड (PIC) और 6 पैसेंजर को मामूली चोटें आईं थीं। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट में तबाह हो गया। अभी तक, इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक्सीडेंट पर सिर्फ एक शुरुआती रिपोर्ट तैयार की है। 2.5 साल बाद भी, फाइनल रिपोर्ट अभी तक जमा नहीं की गई है। क्या होता है TCO? थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) एक ऐसी एयरलाइन या विमान ऑपरेटर है, जो यूरोपीय संघ (EU) या यूके के सदस्य देशों के बाहर स्थित है, लेकिन व्यावसायिक तौर पर इन क्षेत्रों में उड़ान भरता है। इन ऑपरेटरों को यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी(EASA) से सुरक्षा ऑथोराइजेशन लेना आवश्यक है। ये अंतरराष्ट्रीय उड़ान सुरक्षा मानकों (ICAO) के अनुपालन को सुनिश्चित करता है। 2023 की रिपोर्ट: ऑटोपायलट बंद होने के बाद हुआ था हादसा शुरुआती खबरों में हादसे की वजह भारी बारिश और कम विजिबिलिटी बताई गई थी। बाद में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा लैंडिंग से महज 40 सेकंड पहले ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट होने की वजह से हुआ था। इसके बाद कॉकपिट में ‘स्टॉल वार्निंग’ और ‘ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी’ अलर्ट बजने लगे थे। विमान रनवे से दाईं ओर भटक गया और टैक्सी-वे के पास क्रैश लैंडिंग हुई थी। लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में ‘सुपर-लाइट’ बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है। ————- ये खबर भी पढ़ें… रोहित पवार ने एविएशन मिनिस्टर को हटाने की मांग की:बोले- नायडू VSR के मालिकों के करीबी, अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में कंपनी को बचा रहे शरद गुट की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने बुधवार को सेंट्रल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू VSR कंपनी को बचा रहे हैं। रोहित ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जिस VSR कंपनी का लियरजेट विमान 28 जनवरी को बारामती में क्रैश हुआ, उसे बचाने की कोशिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…


