अजित पवार प्लेन क्रेश, भतीजे रोहित को साजिश की आशंका:बोले- पायलट का रिकॉर्ड सवालों के घेरे में था, एक्सपर्ट एजेंसियों से जांच कराई जाए

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले महीने विमान हादसे में उनके चाचा और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत में साजिश की आशंका है। उन्होंने इस मामले की एक्सपर्ट एजेंसियों से पूरी जांच की मांग की। NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार पहले इस हादसे में साजिश की बात खारिज कर चुके हैं। उन्होंने इसे दुर्घटना बताया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रोहित पवार ने कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए, जो 28 जनवरी को हादसे वाले दिन अजित का विमान उड़ा रहे थे। रोहित ने ये बातें कहीं महाराष्ट्र CID जांच शुरू कर चुकी है विमान हादसे में अजित पवार, कैप्टन सुमित कपूर, सह-पायलट शांभवी पाठक, पीएसओ विदिप जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत हुई थी। घटना 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट के पास हुई।
विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा था कि दुर्घटना की जांच समयबद्ध तरीके से की जाएगी। विमान हादसा जांच ब्यूरो (एएआईबी) और डीजीसीए ने घटनास्थल का दौरा किया और विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया। महाराष्ट्र सीआईडी ने इस विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। ——————-
ये खबर भी पढ़ें: महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *