‘ अज्ज दिन भागां वाला आया’ भजन पर झूमे भक्त

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरा मोहल्ला में मंगलवार को श्री बालाजी एवं श्री खाटू श्याम जी की चौकी का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जिसमें मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन और ज्योति प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भक्तों ने श्याम बाबा का भव्य रंग बिरंगे फूलों से हार शृंगार किया। मंदिर परिसर में गौरव थापर ने श्री गणेश वंदना, हनुमान चालीसा, इतना दिया बाबा के मैं तो मालामाल हो गया…, तेरी हो जय जयकार…, अज्ज दिन भागां वाला आया… व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। भक्तों ने श्री बालाजी महाराज को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। यहां रोहित कालिया, स्वीटा राम, राजेश मदान, संजीव जैन, विक्की जगोता, दीपक मोदी, गगन ग्रोवर, संदीप अरोड़ा, रवि मैदान, विशाल सोनी, रितेश सोंधी, दिनेश वर्मा, जतिन सोनी, अंकुर मलिक व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *